रणबीर कपूर और करीना कपूर के भाई आदर जैन शादी के बंधन में बंध गए हैं आदर जैन ने अपने मंगेतर आलेखा आडवाणी से शादी कर ली है कपल ने गोवा में व्हाइट वेडिंग की है जिसकी तस्वीरें और विडियोज सामने आ गए हैं इसमें आदर और आलेखा एक दूसरे की बाहों में गुम और लिपलॉक करते दिखाई दे रहे हैं आदर और अली खान ने गोवा में क्रिश्चियन वेडिंग की है समुद्र के किनारे तेज हवाओं के बीच दोनों ने एक दूसरे का जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाईं.
आदर ने अपनी शादी के लिए ग्रे कलर का सूट चुना जिसमें वो काफी डैशिंग दिख रहे थे वहीं उनकी दुल्हनिया आलेखा आडवाणी व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थी अपने लुक को आलेखा ने मैचिंग नेकलेस और इअरिंग्स के साथ पूरा किया आदर आलेखा की शादी की थीम बोहो रही आदर ने डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर जॉन सीना के सॉन्ग पर एंट्री की इसके बाद स्टेज पर आलेखा आई दोनों ने माइक पर एक दूसरे से दिल की बातें कही.
- वॉर 2 आधिकारिक टीज़र अपडेट, ऋतिक रोशन | WAR 2 Official Teaser Update
- आशिकी 3 सॉन्ग अपडेट, कार्तिक आर्यन, श्रीलीला | Aashiqui 3 Song Update
- छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7 दिन | Chhaava Box Office Collection Day 7
इसके बाद अंगूठी पहनाकर एक दूसरे को दोनों ने अपना बना लिया हालांकि आदर की शादी से उनके भाई रणबीर कपूर, भाभी आलिया भट्ट से लेकर बहन करीना कपूर और जीजा सैफ अली खान गायब रहे. नीतू कपूर और करिश्मा कपूर ही इस शादी का हिस्सा बनी, कपूर परिवार के ज्यादातर सदस्य यहाँ क्यों नहीं आई हैं, इसकी वजह सामने नहीं आई है आदर ने कुछ ही दिन पहले आलेखा के साथ सगाई की थी जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था.
आदर जैन ने इससे पहले तारा सुतारिया को डेट किया था तारा कपूर खानदान की बहू बनने वाली थी कि अचानक उनका आदर जैन से रिश्ता टूट गया आदर रणबीर और करीना की सगी बुआ रीमा जैन के बेटे हैं आदर का बॉलीवुड करियर खास नहीं रहा है बॉक्स ऑफिस पर उनकी एक भी फ़िल्म नहीं चली वो कैदी बैंड और हैलो चार्ली जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.