मलाइका से ब्रेकअप के बाद शादी को तैयार हैं अर्जुन कपूर, बोनी कपूर के लाडले के सिर पर बंधने वाला है शादी का सेहरा, 39 की उम्र में दुल्हनिया घर लाएंगे जाह्नवी कपूर के भैया, अर्जुन कपूर की शादी की चर्चा टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है अपनी 12 साल बड़ी गर्लफ्रेंड से अलग हो चुकेअर्जुन कपूर का अलग ही कॉन्फिडेन्स नजर आ रहा है उनके चेहरे पर मलाइका से रिश्ता टूटने का दुख का ही दिखाई नहीं दे रहा, इस बीच अर्जुन कपूर की शादी की गॉसिप्स गलियारों में गूंजने लगी है.
हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फ़िल्म मेरे हस्बैंड की बीवी के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे थे, इस दौरान अर्जुन कपूर अपनी हिरोइन के बीच सैंडविच बने हुए नजर आए, ऐसे फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च था और अर्जुन कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल नहीं पूछा जाता ऐसा तो हो ही नहीं सकता, इस दौरान जब अर्जुन कपूर से शादी का सवाल किया गया तो वो बड़ी चालाकी से इस पर जवाब दे गए.
- वॉर 2 आधिकारिक टीज़र अपडेट, ऋतिक रोशन | WAR 2 Official Teaser Update
- आशिकी 3 सॉन्ग अपडेट, कार्तिक आर्यन, श्रीलीला | Aashiqui 3 Song Update
- छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7 दिन | Chhaava Box Office Collection Day 7
अर्जुन के जवाब के बाद लग रहा है कि सिंगल अर्जुन 39 की उम्र में भी अपनी शादी के लिए रेडी नहीं है अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ 6 साल तक रिश्ते में रहे, उन्होंने मलाइका की 12 साल बड़ी उम्र को भी अपने रिश्ते में बाधा नहीं बनने दिया. अर्जुन और मलाइका ने बड़ी शिद्दत से अपना प्यार निभाया लेकिन साल 2023 में पहली बार दोनों के बीच कलह की खबरें सामने आईं, 2024 में फाइनली दोनों एक दूसरे से अलग हो गए.
रिश्ता टूट जाने के बाद भी अर्जुन ने मलाइका के साथ पोस्ट की हुई फोटोस आज तक डिलीट नहीं की, ब्रेकअप के बाद जहाँ मलाइका ने अपना रेस्टोरेंट बिज़नेस शुरू कर दिया तो वहीं अर्जुन फिल्मों पर ध्यान देने लगे हैं, बताया जाता है कि मलाइका अर्जुन से शादी करना चाहती थी लेकिन अर्जुन ही शादी को तैयार नहीं हुए और इसी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया.