प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी नीलम उपाध्याय के साथ हाल ही में मुंबई में हुई, इस शादी के सारे फंक्शन्स अटेंड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा अपने बीज़ी स्केड्यूल से फ्री होकर लंदन से मुंबई आईं, प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी रहे और उनके साथ ससुर भी रहे, लेकिन ये शादी फिर भी बहुत फीकी रही क्योंकि फ़िल्म इंडस्ट्री यानी कि हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री से कोई भी शादी में नजर नहीं आया. प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में 25 साल गुजारे हैं और अब तो वो हॉलीवुड में भी है.
क्या उन्होंने इतने सालों में कोई ऐसा एक दोस्त नहीं बनाया जिसे वो अपने भाई की शादी में बुला सके? हाँ, रेखा जी नजर आई थी बट रेखा जी की प्रियंका के साथ क्या बॉन्डिंग है रेखा जी प्रियंका के साइड से आई या लड़की वालो की तरफ से ये भी नहीं पता, अंबानीज इस शादी का हिस्सा थे लेकिन इसके अलावा फ़िल्म इंडस्ट्री से कोई भी एक जाना माना चेहरा प्रियंका के भाई की शादी में नजर नहीं आया.
- ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पे विरोध करने वाली हेमांगी सखी पे हुआ हमला
- संजय दत्त को इस फीमेल फैन ने दिए 72 करोड़ रुपये, मरने से पहले सारी सपत्ति की नाम!
- भारती सिंह ने महाकुंभ पर दिया विवादित बयान? ट्रोलर्स ने कहा- भड़काओ मत !
प्रियंका ने फ़िल्म इंडस्ट्री में रहते हुए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ काम किया. कई ए लिस्टर हीरोज की वो हिरोइन रही है उसके बावजूद प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की शादी में किसी को भी इनवाइट नहीं किया हैरानी की बात तो ये है की प्रियंका भाई की शादी से जस्ट पहले हैदराबाद में एसएस राजमौली की आने वाली फ़िल्म एसएसएमबी 29 की शूट करके आई थी इस फ़िल्म में वो महेश बाबू के साथ काम कर रही है.
ये वो करंट टीम है जिसके साथ प्रियंका अभी ऐक्टिव है ये लोग भी इस शादी का हिस्सा नहीं रहे, ना बॉलीवुड इंडस्ट्री ना साउथ इंडस्ट्री और ना ही हॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई जाना माना चेहरा इस शादी में नजर आया, शादी में ज्यादा करके प्रियंका के परिवार वाले नजर आए थे इन्फैक्ट बात करें प्रियंका की कजिन सिस्टर परिणीति की तो उन्होंने भी शादी के प्री वेडिंग फंक्शन्स को मिस किया.
वो सिर्फ शादी वाले दिन अपने पति राघव चड्ढा के साथ नजर आईं, परिणीति ने ना प्रियंका के साथ कहीं पोज किया और न ही दूल्हा और दुल्हन के साथ कहीं पोज किया गया या सोशल मीडिया पर उन्हें शादी की बधाई दी हो सभी तरह प्रियंका ही छाई रही लेकिन कहाँ है प्रियंका के वो दोस्त जिनके साथ फ़िल्म इंडस्ट्री में उन्होंने इतने साल गुजारे ये सवाल सभी के मुँह पर रहा.