बिहार की राजनीति जगत से एक दुखद खबर सामने आई है जदयू के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का निधन हो गया, उन्होंने अपनी अंतिम सांस पटना में ली. मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का इलाज पटना में चल रहा था इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. बता दें कि वो बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, वो 95 वर्ष के थे, उनके निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है.
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक कृष्णा सिंह जी का निधन दुखद… वे एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थी उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा किशोर प्रसाद ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है और ईश्वर से प्रार्थना की भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में जगह दें तारा किशोर प्रसाद ने शोक प्रकट करते हुए लिखा.
- वॉर 2 आधिकारिक टीज़र अपडेट, ऋतिक रोशन | WAR 2 Official Teaser Update
- आशिकी 3 सॉन्ग अपडेट, कार्तिक आर्यन, श्रीलीला | Aashiqui 3 Song Update
- छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7 दिन | Chhaava Box Office Collection Day 7
उनके निधन से जो कटिहार की राजनीति में सूनापन हुआ है उसकी पूर्ति असंभव है मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है बता दें कि पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह मनिहारी से तीन बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे, पहली बार 1990 में सबसे पहले जनता दल के टिकट पर सदस्य चुने गए थे, इसके बाद साल 2000 में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर विधानसभा सदस्य बने थे, इसके बाद तीसरी बार साल 2006 में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर विधायक बने. विश्वनाथ सिंह को राज्य सरकार ने मछुआरा आयोग का अध्यक्ष भी बनाया था वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीकी माने जाते थे.