बॉलीवुड के मोस्ट लविंग सिंगर अरिजीत सिंह को पद्मश्री दिए जाने पर सोनू निगम को गुस्सा आ गया है, उन्होंने अरिजीत का नाम लिए बिना उन्हें ताना मारा है सोनू ने सरकार से सवाल पूछा है कि आज तक किशोर कुमार और अलका याग्निक जैसे लेजेंड्री सिंगर को ये सम्मान क्यों नहीं दिया गया. दरअसल हाल ही में भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं का ऐलान किया, इस लिस्ट में अरिजीत सिंह का नाम देखकर कई लोग चौंक गए.
37 साल की अरिजीत सिंह को सरकार ने पद्मश्री देने का ऐलान किया है सोनू ने सवाल किया कि आज तक श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसे सिंगर को सम्मान क्यों नहीं दिया गया? जबकि उन दोनों ने आज की जेनरेशन को गाने के लिए सबसे ज्यादा इंस्पायर किया है अरिजीत का पहला गाना साल 2011 में रिलीज हुआ था उन्हें आये अभी सिर्फ 13 से 14 साल ही हुए हैं जबकि श्रेया ने अपना पहला गाना फ़िल्म देवदास के लिए साल 2002 में गाया था.
- वॉर 2 आधिकारिक टीज़र अपडेट, ऋतिक रोशन | WAR 2 Official Teaser Update
- आशिकी 3 सॉन्ग अपडेट, कार्तिक आर्यन, श्रीलीला | Aashiqui 3 Song Update
- छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7 दिन | Chhaava Box Office Collection Day 7
सुनिधि चौहान 12 साल की उम्र से गाना गा रही हैं उन्होंने फ़िल्म शस्त्र के लिए गाना गाया था और तब उनकी उम्र 12 साल थी वहीं किशोर कुमार से किसी की तुलना नहीं की जा सकती उन्होंने अपने करियर में 10 से ज्यादा भाषाओं में करीब 4000 से ज्यादा गाने गाए इतनी बड़ी हस्तियों को दरकिनार कर अरिजीत सिंह को पद्मश्री दिया जाना गले से नीचे नहीं उतर रहा खुद सोनू निगम को भी 2022 में सरकार ने पद्मश्री दिया था सोनू की बात से आप कितना सहमत हैं अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं.